धरमजयगढ़ । पत्थलगांव की एक नाबालिग महंत लड़की से सिथरा निवासी 18 वर्षीय क्रिशचन का प्रेम संबंध स्थापित हो गया जिसके बाद जब दोनो के बीच दूरी सहन नही हुई तो लड़की को लेकर लड़का आ गया और दोनो साथ साथ रहने लगे इसी बीच सोमवार की रात लड़के की मां से हुए विवाद के बाद लड़के ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद लड़के को जहर खाते देख लडकी ने भी जहर का सेवन कर लिया फिलहाल दोनो को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है आपको बता दे इस पूरे घटना को लेकर लड़के की मां ने बताया कि देर रात तक जागने पर दोनो को उसके द्वारा मना किया गया इसी बस इसी बात को लेकर लड़का घर से निकलकर खेत में चला गया और जहर खा लिया इसके बाद लड़की ने भी जहर का सेवन कर लिया वहीं जानकारी के बाद दोनो को अस्पताल लाया गया