
क्रोंधा डेम के किनारे मनाया गया विश्व वेटलैंड दिवस:आद्रभूमि और जैव विविधता विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

हल्लाबोल 24.कॉम जिले का सबसे तेज न्यूज नेटवर्क

धरमजयगढ़ । शुक्रवार 2 फरवरी को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा के पास स्थित डेम के किनारे के किनारे विश्व वेटलैंड दिवस मनाया गया। इस दौरान क्रोंधा माध्यमिक शाला के बच्चो को आद्रभूमि और जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण आदि विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया.

जिसमे 8 वीं तक के स्कूली बच्चो को वेटलैंड से संबंधित वीडियो दिखाया गया तथा उन्हें चिड़ियों,हाथियों सहित अन्य जंगली जानवरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही जंगल की आग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया

वही धरमजयगढ़ डीएफओ के द्वारा विश्व वेटलैंड दिवस के महत्व, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण, विश्व वेटलैंड दिवस की शुरुआत, पारिस्थितिक तंत्र का प्रकृति से महत्वपूर्ण संबंध, आद्र भूमि, जलीय संरचना आदि महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चो को फल का वितरण किया गया.कार्यक्रम में धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत, एसडीओ बालगोविंद साहू,रेंजर,वन चौकीदार,हाथी मित्र दल के सदस्य,हाथी ट्रेकर तथा ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।





